फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट : बस चालकों को स्कूल परिसर के अंदर से ही बैठाने और उतारने होंगे विद्यार्थी

Thu, 02 May 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली के स्कूलों में ई-मेल के माध्यम से बम रखने की सूचना के बाद हरियाणा शिक्षा विभाग भी अलर्ट हो गया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसमें सभी सरकारी व निजी स्कूलों को सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। जिन स्कूलों में विद्यार्थी बसों के माध्यम से पहुंचते हैं, उन्हें स्कूल गेट के अंदर से बच्चों को बैठाने और उतारने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके तहत स्कूल वाहनों के चालक व सहायकों को पहले बसों की रोजाना जांच करनी होगी, उसके बाद ही बच्चों को बैठाया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने भी स्कूल प्रमुखों को किसी भी बच्चे की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। इसके लिए सभी स्कूल प्रमुखों को अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। जांच में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संदिग्ध वस्तु मिलने पर डायल 112 पर दें सूचना
शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी निर्देशों में कहा है कि स्कूल प्रमुखों को स्कूल के आसपास संदिग्धों पर नजर रखनी होगी। इस दौरान अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध हरकतें करता दिखाई दे या कोई संदिग्ध वस्तु मिले तो इसकी सूचना तुरंत डायल 112 पर देनी होगी। स्कूल प्रमुखों को विद्यार्थियों के साथ बातचीत कर उन्हें असामाजिक तत्वों के प्रति जागरूक करना होगा। स्कूल की छुट्टी के समय सतर्कता बरतनी होगी।
विज्ञापन

वर्जन

दिल्ली के स्कूलों में बम रखने का ई-मिलने के बाद दिल्ली के साथ ही हरियाणा के स्कूलों में भी सुरक्षा संबंधी इंतजाम कड़े के निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में सरकारी व निजी स्कूलों के प्रमुखों को सुरक्षा व्यवस्थाओं की नियमित जांच करने व बस चालकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


- नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें