फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध डेयरी की आड़ में बेची जा रही थी शराब, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के ओल्ड डीसी रोड स्थित आनंद नगर में एक दूध डेयरी पर छापा मारकर पुलिस ने बिना अनुमति शराब बेचने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने डेयरी से युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ अवैध शराब अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसआई शमशेर सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि पुलिस टीम को सूचना कि आनंद नगर निवासी भूप सिंह अपने साथी के साथ मिलकर दूध डेयरी की आड़ में शराब बेचने का धंधा करता है। थाना प्रभारी सिविल लाइन दर्पण सिंह ने डीएसपी हंसराज को मामले से अवगत कराया। उनके नेतृत्व में टीम ने मौके पर छापा मारा। पुलिस ने डेयरी से 57 बोतल बीयर और 33 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपी युवक ने अपनी पहचान सागर के रूप में दी। पूछताछ में उसने बताया कि वह और उसका ताऊ भूप सिंह यहां पर शराब बेचने का धंधा करते हैं। पुलिस ने आरोपी सागर को वीरवार अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
जहरीली शराब पीने से जा चुकी है कई लोगों की जान
सोनीपत जिले में जहरीली शराब पीने से 40 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था। उसके बावजूद अवैध शराब की बिक्री लगातार जारी है। डीएसपी हंसराज ने बताया कि अवैध तरीके से शराब किसी सूरत में नहीं बेचने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें