फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: शराब चोरी, गबन व भ्रष्टाचार मामले में खरखौदा का तत्कालीन एसएचओ जसबीर बर्खास्त

Thu, 21 May 2020 09:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

शराब चोरी, गबन व भ्रष्टाचार के आरोपी खरखौदा के तत्कालीन एसएचओ जसबीर सिंह को आईजी रोहतक रेंज ने बर्खास्त कर दिया है। एसपी सोनीपत की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए आईजी रोहतक रेंज ने उसे दोषी माना है। उस पर शराब तस्करी के आरोपी भूपेंद्र के साथ मिलकर शराब को ठिकाने लगाने सहित कई अन्य आरोप थे। पुलिस की तरफ से दर्ज हुए मुकदमे में वह मुख्य आरोपी है।

विज्ञापन


मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा है। खरखौदा में पुलिस की केस प्रापर्टी की शराब की चोरी और गबन के मामले में जसबीर मुख्य आरोपी है। वह रोहतक के भैंसरू खुर्द गांव का रहने वाला है। एयरफोर्स से रिटायरमेंट लेने के बाद वह पुलिस सेवा में आया था। आरोपी ने सितंबर, 2010 में पुलिस विभाग को बतौर एसआई ज्वाइन किया था।

10 जनवरी को उसको खरखौदा थाने का एसएचओ लगाया गया था। शराब मामला सामने आने पर उसको 30 अप्रैल को लाइन हाजिर किया गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसको सस्पेंड कर दिया गया। अब पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा की रिपोर्ट पर उसे बर्खाश्त कर दिया गया है। एसपी ने आरोपी की प्रशासनिक टीम से जांच कराई थी। आरोपी टीम के सामने पेश नहीं हुआ। उसके मामलों की जांच के बाद उसे बर्खास्त करने को लिखा गया था। जिसके बाद उसे अब बर्खास्त करने के आदेश जारी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना महामारी संकट में पुलिस की छवि को किया प्रभावित
आरोप है कि जसबीर ने कोरोना महामारी के दौरान पुलिस की छवि को भी खराब किया है। कोरोना संकट में पुलिस टीमें लगातार लोगों की मदद कर रही थीं। उस दौर में भी आरोपी ने शराब तस्करी के खेल में जुड़कर पुलिस की छवि को प्रभावित किया है।
शराब चोरी, गबन व भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह को बर्खास्त करने की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई थीं। उसके आधार पर उसे पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें