फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में रखी शराब की दोबारा गिनती शुरू, 2 डीएसपी समेत 50 पुलिस कर्मी जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसईटी के प्रभारी वरिष्ठ आईएएस टीसी गुप्ता के आदेश पर खरखौदा स्थित शराब गोदाम में वीरवार को दोबारा से शराब की बोतलों की गिनती का काम शुरू हो गया। एसईटी ने मंगलवार को खरखौदा में गोदाम का दौरा किया था और पहले हो चुकी शराब की गिनती पर एसईटी संतुष्ट नहीं हुई थी। ऐसे में गोदाम में रखी शराब की एसपी रोहतक राहुल शर्मा की देखरेख में फिर से गिनती करवाने के आदेश जारी हुए थे। जिसके बाद वीरवार को एसआईटी इंचार्ज व डीएसपी जितेंद्र कुमार व एसआईटी में शामिल डीएसपी नरेंद्र कादियान की अगुवाई में 10 इंस्पेक्टर व करीब 40 पुलिस कर्मी बोतलों की गिनती में जुट गए।
विज्ञापन

खरखौदा के बाईपास पर स्थित गोदाम में करीब डेढ़ बजे दोनों डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंचा। जहां पर गिनती की शुरूआत करने से पहले डीएसपी जितेंद्र कुमार व डीएसपी नरेंद्र कादियान ने पुलिस कर्मियों को शराब की गिनती करने के लिए दिशा निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने इस गोदाम में बने कमरों में रखी अलग-अलग मार्का की शराब की पेटियों को गिनने की कार्रवाई को शुरू कर दिया। इससे पहले इस शराब की गिनती एसपी सोनीपत जश्नदीप रंधावा के आदेश पर करवाई जा चुकी है। जिसे डीएसपी हरेंद्र कुमार की अगुवाई में पूरा किया गया था। जहां पुलिस की रखी केस प्रॉपर्टी की शराब को पांच दिन में गिन लिया गया था तो आबकारी विभाग की तरफ से अपनी शराब की गिनती करने में करीब 10 दिन का समय लगाया गया था। लेकिन मामले की जांच करने पहुंची एसईटी ने गोदाम का निरीक्षण किया और एसईटी प्रभारी टीसी गुप्ता ने दोबारा से शराब की गिनती करने के आदेश करते हुए एसपी रोहतक राहुल शर्मा को इसकी जिम्मेदारी सौंपी थी। एसआईटी प्रभारी जितेंद्र कुमार, डीएसपी नरेंद्र कादियान की देखरेख में दस इंस्पेक्टर व अन्य पुलिस कर्मी गोदाम पर पहुंचकर शराब की गिनती में जुट गए।
--
शराब की गिनती दोबारा से शुरू करा दी गई है। इसमें ज्यादा पुलिस कर्मी लगाए गए हैं, जिससे शराब की गिनती जल्दी पुलिस हो सके। इसको अगले तीन-चार दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इसकी पूरी रिपोर्ट एसपी सोनीपत जश्नदीप रंधावा व एसपी रोहतक राहुल कुमार को सौंपी जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई अफसर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जितेंद्र सिंह, एसआईटी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें