फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अलंकृता को विवि स्तर पर मिला बेस्ट एनएसएस वालंटियर अवॉर्ड

Wed, 08 Apr 2026 08:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में बेस्ट एनएसएस वालंटियर अवॉर्ड से सम्मानित अलंकृता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के बाद जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्रा अलंकृता त्यागी ने विश्वविद्यालय स्तर पर बेस्ट एनएसएस वालंटियर अवॉर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पहले उन्होंने जिलास्तर पर भी प्रथम स्थान हासिल किया था।
संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी और प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने अलंकृता त्यागी को शुभकामनाएं दीं। संस्था के प्रधान ने कहा कि अलंकृता त्यागी ने जिस प्रकार लगन, अनुशासन और निस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्यों में योगदान दिया है वह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत है।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि अलंकृता ने न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अलंकृता की तरह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें और सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रुचिका विरमानी ने छात्रा को सराहना की और इसे अन्य स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणादायी बताया। अलंकृता की इस सफलता के पीछे उनके मार्गदर्शकों का विशेष योगदान रहा जिनमें डाॅ. मनीता, रश्मि, मीना, भावना, बिजेंद्र कुमार, भीम और कपिल है। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें