फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी : रणधीर

विज्ञापन
16जेएनडी02: झांज कलां स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्या​​र्थियों को प्रमाण
विज्ञापन
जींद। जल जीवन मिशन ग्रामीण महिलाओं के जीवन में वरदान साबित हुआ है। घरों तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचने से महिलाओं को पानी जुटाने में लगने वाले समय और मेहनत से राहत मिली है।
विज्ञापन

यह बात जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने गांव झांज कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आयोजित कहानी लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए कही।

झांज कलां स्कूल में दसवीं कक्षा की काफी पुत्री नरेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसने अपनी कहानी में मिशन से महिलाओं के जीवन में आए बदलाव और उनकी उन्नति को दर्शाया। नौवीं की शिक्षा पुत्री राजेश दूसरे स्थान पर रही। उसने पानी की गुणवत्ता और महत्व को विषय बनाया। तीसरे स्थान पर नौवीं की दीप्ति पुत्री मेहर सिंह और दसवीं की प्रिंस पुत्री दिनेश रहीं। दोनों ने जल संरक्षण और पेयजल स्रोतों पर कहानियां लिखीं। इसी प्रकार बिघाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12वीं की मुस्कान पुत्री सूबे सिंह प्रथम, काफी पुत्री सुरेश कुमार द्वितीय तथा माफी पुत्री राजेश और रिया पुत्री रामजुवारी तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें