फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में अक्षित व सलौनी रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उज्ज्वल शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाखौली में खेलकूद दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक संजय चौहान, सह प्रबंधक श्रीपाल, प्राचार्य डॉ. अजीत भारद्वाज व उप प्राचार्य प्रवेश वर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान 100 मीटर दौड़ में अक्षित चौहान व सलोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लंबी कूद में गौरव ने प्रथम, हर्षित ने द्वितीय व विजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में वंश राजपूत, अरुण, समीर, वंश, राहुल, दीपांशु, लाल सिंह, निखिल, लक्ष्य राजपूत व पीयूष ने जीत हासिल की। कनिष्ठ वर्ग में वंश, कपिल, मयंक, आयुष, भगत, पृथ्वी व हर्ष विजेता रहे। शॉटपुट में सानिया, थ्री लेग दौड़ में वंशिका व उर्वशी, बोरा दौड़ में तानिया, मेंढक दौड़ में मयंक, नींबू दौड़ में रिया व बिस्कुट खाओ प्रतियोगिता में नूपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता प्रतिभागियों को उपहार व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका मानसी छाबड़ा, प्रशिक्षक प्रवीन व बबीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें