फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई बिरसा मुंडा की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आदिवासियों के पूजनीय बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कशिश अव्वल रही।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी व प्राचार्य डॉ. रेनू भाटिया ने बिरसा मुंडा की जयंती के साथ विजेताओं को बधाई दी।
जीवीएम के इतिहास विभाग व एनएसएस यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. रेनू भाटिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। जनजातीय गौरव दिवस समारोह की संयोजक इतिहास विभाग की प्राध्यापिका शशिप्रभा व एनएसएस की प्रभारी प्राध्यापिका रुचिका विरमानी ने छात्राओं को बिरसा मुंडा के अदम्य साहस से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि आदिवासी बिरसा मुंडा को भगवान के रूप में पूजते हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अविस्मरणीय योगदान दिया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कशिश ने प्रथम, एमकॉम की छात्रा पूजा ने द्वितीय व बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा तनु ने तृतीय स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में प्राध्यापिका प्रो. रोजी चोपड़ा व प्रो. कमेलश चोपड़ा शामिल रहीं। प्राचार्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें