फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु प्रदूषण अस्थमा मरीजों के लिए हानिकारक : दिलबाग

Tue, 29 Oct 2024 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। राजकीय माध्यमिक पाठशाला, बादशाहपुर माच्छरी में सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया की तरफ से पर्यावरण जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 80 विद्यार्थिद्या ने भाग लिया। मुख्यातिथि के रूप में विद्यालय की मुख्य अध्यापिका नीलम दीवान व गांव के सरपंच राजवीर ग्रेवाल मौजूद रहें। मंच संचालन अध्यापक पवन पालीवाल ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। संस्था से सुरेश वत्स ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के महत्व से अवगत कराया। संस्था से हिंदी प्राध्यापक दिलबाग सिंह ने बताया कि दिवाली पर हुए प्रदूषण के चलते अस्थमा जैसे मरीजों का काफी दिनों तक घर से बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है। जिस कारण विद्यार्थियों के तो अध्ययन का नुकसान तक होता है। सुनील कुमार ने पटाखा रहित दिवाली मनाने की शपथ दिलाई। संस्था की तरफ से इम्यूनिटी बूस्टर किट भी भेंट की। इस दौरान सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक रमेश कुमार, प्रवक्ता पूर्ण सिंह, पर्यावरण मित्र नरेंद्र हुड्डा, पूनम रानी, सोनिया, सुमन कौशिक, मनोज मलिक, वेद प्रधान व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें