फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआई से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर : डॉ. अरविंद

Sat, 21 Mar 2026 06:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
बॉक्सिंग अकादमी का उद्घाटन करते डॉ अरविंद शर्मा और उनकी पत्नी रीटा शर्मा। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोहाना। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा में एआई मिशन के तहत युवाओं को नई तकनीक से जोड़ने का काम किया जा रहा है। विश्व बैंक की मदद से 474 करोड़ रुपये की योजना के माध्यम से युवाओं को एआई कौशल सिखाया जाएगा। इससे प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
डॉ अरविंद शर्मा शनिवार को अपनी पत्नी डॉ. रीटा शर्मा के साथ एक निजी स्कूल में बॉक्सिंग एकादमी का उद्घाटन करने के साथ वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे हुए थे। इस मौके पर उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डॉ. शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए कदम उठा रही है। ढांचागत विकास के साथ नई योजनाओं के जरिए बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय एआई का है।
डॉ. शर्मा ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि बच्चों को संस्कार और अच्छी सोच देना भी जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे अपने बेटा-बेटी दोनों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित करें क्योंकि यही देश की सबसे बड़ी ताकत हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्कूल संचालक सुनील शर्मा, प्राचार्य सचिन शर्मा, राजकुमार शर्मा, श्याम लाल वशिष्ठ, सत्यनारायण गुप्ता, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल, प्रवीण खुराना, गोपाल कृष्ण शर्मा, प्रभु प्रजापत, जगबीर जैन, आजाद समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें