फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिल्याबाई ने विपरीत परिस्थितियों में भी किए समाज सुधार के कार्य : पवन खरखौदा

विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत के गोहाना के गांव गंगेसर में अहिल्याबाई होल्कर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोज - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गोहाना। गांव गंगेसर में महारानी अहिल्याबाई होल्कर के 300वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गोहाना हलके के भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से शुक्रवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में विधायक पवन खरखौदा ने शिरकत की।
विज्ञापन

विधायक पवन खरखौदा ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व व कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने विपरीत परिस्थितियों में भी समाज सुधार व कल्याण के कार्य किए। बिजेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही महापुरुषों का सम्मान किया है।
संगोष्ठी के दौरान निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में लोगों ने अपने नेत्रों की जांच करवाई। संगोष्ठी की अध्यक्षता गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, संयोजक महेंद्र चिड़ाना, सह संयोजक रीना शर्मा व प्रदीप बड़वासनी ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गोहाना नगरपरिषद की चेयरमैन रजनी विरवानी, भूपेंद्र मुद्गिल, चेयरमैन सुशीला शर्मा, राजेश भावड़, विपिन गोयल, जगबीर जैन, डॉ. राममेहर राठी, सरपंच सविता, शेर सिंह, विक्रम, आजाद, तन्नू, कोमल, रीना, मीतू, नरेश कुमारी, कमलेश, प्रसन्नी, राजेश कुमारी, सत्यवती, सतीश उरलाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें