फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवानपुर फाटक : रेलवे ने अपनी सीमा में शुरू किया ओवरब्रिज निर्माण

Fri, 03 Jan 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। अगवानपुर रेलवे फाटक रोड पर रेलवे ने अपनी सीमा में ओवरब्रिज के निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। उत्तर रेलवे की तरफ से ओवरब्रिज के निर्माण पर 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए शहर की तरफ रेलवे की जमीन में खोदाई का काम शुरू हो गया है। इसके बाद इसमें पिलर खड़े कर फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे अपनी सीमा में करीब 58 मीटर तक निर्माण करवाएगी। उत्तर रेलवे के साथ हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम (एचएसआरडीसी) भी इस कार्य में सक्रिय है। रेलवे की सीमा से बाहर एचएसआरडीसी की तरफ से दोनों तरफ ओवरब्रिज का काम किया जा रहा है। रेलवे की सीमा से बाहर एचएसआरडीसी विभाग 18.36 करोड़ रुपये से ओवरब्रिज का निर्माण पूरा करेगी। एजेंसी की तरफ से 75 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज की चौड़ाई 27 फूट रखी गई है, जबकि दोनों तरफ ओवरब्रिज के नीचे 16-16 फुट चौड़े सर्विस रोड बनाए जा रहे हैं।

रेलवे के काम शुरू करने से फाटक बंद

रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण का काम कुछ समय से अधर में लटका हुआ था। अब रेलवे ने काम शुरू कर दिया गया है। खोदाई का काम शुरू होने की वजह से अगवानपुर फाटक को बंद कर दिया गया है। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। उन्हें बीएसटी ओवरब्रिज से हो कर जाना पड़ रहा है। हालांकि यह काम पूरा होने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं की संख्या में भी कमी आएगी।
विज्ञापन


मई-2025 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

एचएसआरडीसी के एसडीओ रविंद्र कादियान ने बताया कि ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। ओवरब्रिज के निर्माण को पूरा करने के लिए मई 2025 का समय निर्धारित किया गया है, लेकिन एजेंसी निर्धारित समय से पहले यह काम पूरा कर लेगी। वहीं रेलवे विभाग ने भी ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया है। इस साल के अंत तक वह भी अपने हिस्सा का काम पूरा कर लेगा। जिसके बाद यह ओवरब्रिज आम लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें