फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान शिविर : शिकायत पर मटिंडू के सरपंच के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश

Fri, 03 Jan 2025 07:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 23- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय में समाधान शिविर के दौरान शिकायत सुनते उपायुक्त
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय में समाधान शिविर में शुक्रवार को 11 शिकायतें आईं। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने दो शिकायतों का मौके पर समाधान करवाया। शिविर में मटिंडू निवासी वेदपाल ने गांव के सरपंच के खिलाफ शिकायत दी। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरपंच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गंगाना ने उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार को शिकायत दी कि उनके गांव में दूषित पानी की निकासी को लेकर उचित प्रबंध करवाया जाए। साथ गांव के तालाब की खोदाई भी करवाई जाए। उपायुक्त ने संबंधित बीडीपीओ को निर्देश दिए कि तालाब की खोदाई का काम जल्द शुरू करवाया जाए। गांव में दूषित पानी की निकासी को लेकर कारणों का पता लगाकर उनका समाधान करवाया जाए। उपायुक्त ने शेष नौ शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान करवाने का निर्देश दिया। शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, एसडीएम अमित कुमार, नगराधीश रेणुका नांदल, एसीपी मलकीत सिंह, डीआरओ हरिओम अत्री व डीडीपीओ जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें