फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: क्रॉप कटिंग में जुटा कृषि विभाग, ब्लॉक स्तर पर टीमें गठित

Tue, 08 Apr 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :07: सोनीपत के गांव सनपेड़ा में क्रॉप कटिंग कराते कृषि अधिकारी। स्रोत कृषि विभाग - फोटो : एचबीटीयू
विज्ञापन
सोनीपत। कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी सीजन की फसलों की क्रॉप कटिंग शुरू कर दी है। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर टीमें गठित की गई हैं। जिले के 347 गांवों में प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसकी रिपोर्ट तैयार करके मुख्यालय भेजी जाएगी। क्रॉप कटिंग प्रक्रिया के आधार पर ही फसलों के हुए नुकसान का मुआवजा किसानों को उपलब्ध करवाया जाता है।
विज्ञापन


रबी सीजन के दौरान मुख्य रूप से गेहूं और सरसों की क्रॉप कटिंग की जाती है। सरसों की क्रॉप कटिंग पहले ही पूरी कर ली गई है। संबंधित रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। अब गेहूं की क्रॉप कटिंग तेजी से की जा रही है। क्रॉप कटिंग का उद्देश्य यह आकलन करना है कि प्राकृतिक आपदा या मौसम की मार से फसलों को कितना नुकसान हुआ है। इसके तहत खेत के एक निश्चित हिस्से की कटाई कर उस क्षेत्र से प्राप्त उत्पादन के आधार पर पूरे खेत का अनुमानित उत्पादन निकाला जाता है। अगर यह उत्पादन निर्धारित मानक से कम होता है, तो किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा दिया जाता है।

हर गांव से लिए जाएंगे 4 सैंपल, वीडियोग्राफी होगी

जिले में प्रत्येक गांव से एक फसल के कम से कम चार सैंपल लिए जा रहे हैं। पूरी प्रक्रिया की वीडियो और फोटोग्राफी की जा रही है। इस दौरान किसान भी खेत में उपस्थित रहते हैं। जिले में 1.45 लाख हेक्टेयर में गेहूं की फसल उगाई गई है। करीब दस हजार एकड़ भूमि में उगाई गई सरसों की फसल की क्रॉप कटिंग पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन


फील्ड में उतरे कृषि विभाग के अधिकारी

सोमवार को सहायक कृषि अभियंता डॉ. नवीन हुड्डा के नेतृत्व में कृषि अधिकारियों की टीम ने पीपली खेड़ा, सनपेड़ा व लड़सौली गांव में क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया। डॉ. नवीन हुड्डा ने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह प्रक्रिया किसानों को आपदाओं से सुरक्षित करने में सहायक है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़कर अपनी फसलों का बीमा करवाएं।
ब्लॉक स्तर पर गठित टीमें गांव-गांव जाकर प्रक्रिया को पूरा कर रही हैं। सरसों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और गेहूं की अंतिम चरण में है। रिपोर्ट जल्द ही मुख्यालय भेज दी जाएगी। -देवेंद्र लांबा, एएसओ, कृषि विभाग, सोनीपत।

फोटो :07: सोनीपत के गांव सनपेड़ा में क्रॉप कटिंग कराते कृषि अधिकारी। स्रोत कृषि विभाग- फोटो : एचबीटीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें