फोटो - डॉ. विनोद जैन, राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन।
गोहाना। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के 51 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 10 अक्तूबर को दिल्ली में लाल किले के पास स्थित लवकुश रामलीला मैदान में अग्रसेन जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष डॉ. विनोद जैन ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विशिष्ट अतिथि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी।
उन्होंने बताया कि समारोह में कई केंद्रीय मंत्री और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल करेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल और नत्थूराम जैन समेत कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदाधिकारी समारोह को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों और जिलों से युवा व महिलाएं शामिल होंगी।