फोटो :: जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित उड़ान-2026 कार्यक्रम के प्रतिभागी प्राचार्य डॉ. मंज
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में ‘उड़ान-2026’ के तहत रोजगार प्रकोष्ठ की ओर से छात्राओं के लिए औद्योगिक अभिमुखीकरण एवं रोजगार मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने छात्राओं को उद्योग जगत की कार्यप्रणाली, रोजगार के लिए जरूरी योग्यताओं, व्यक्तित्व विकास और कार्यस्थल पर सफलता के लिए आवश्यक कौशल की जानकारी दी।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ निरंतर सीखने और अपनी क्षमताओं को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं और ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मददगार होते हैं।
विशेषज्ञ विशाल कुमार मैक्स ने अपने साढ़े 12 वर्ष से अधिक के व्यावसायिक अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने, प्रभावी संवाद करने और सार्वजनिक रूप से विचार रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पढ़ने की आदत के लाभ बताए और प्रभावशाली जीवन-वृत्त तैयार करने के टिप्स दिए।
विशेषज्ञ अजमेर देशवाल ने 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के आधार पर उद्योग जगत की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारी प्रबंधन, संगठनात्मक प्रशासन और कार्यस्थल नियोजन की उपयोगिता समझाई। कार्यक्रम संयोजक डॉ. परवीन शर्मा ने विशेषज्ञों का आभार जताया। इस अवसर पर रोजगार प्रकोष्ठ के सदस्य और छात्राएं मौजूद रहीं।