छोटूराम धर्मशाला में आयोजित सम्मेलन में संबोधित करते वक्ता। संवाद
- फोटो : Sonipat
संयुक्त किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी ने छोटूराम धर्मशाला, गोहाना रोड में अग्निपथ योजना के विरोध में सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अधिवक्ता श्रद्धानंद सोलंकी ने की। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना छात्र और युवा दोनों विरोधी है।
सम्मेलन में पहुंचे वक्ताओं ने कहा कि यह योजना सेना के निजीकरण की तरफ एक बड़ा कदम है जो पूंजीपतियों के हित में लाई गई है। इसके बाद बेरोजगारी की समस्या और बढ़ जाएगी। संयुक्त किसान मोर्चा ने योजना के विरोध में 4 से 14 अगस्त तक विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। जिसका रविवार को समापन किया गया। उन्होंने कहा कि योजना के खिलाफ जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार एमएसपी की गारंटी देने के अपने वादे से मुकर रही है। साथ ही बिजली संशोधन अधिनियम के माध्यम से बिजली निगम को निजी हाथों में देने की तैयारी की जा रही है। मंच संचालन ईश्वर सिंह ने किया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत से राजकुमार राणा, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन से हंसराज राणा, भारतीय किसान पंचायत से सचिन, किसान मजदूर संघर्ष समिति से डॉ. सतपाल, ईश्वर सिंह दहिया, सीटू के जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन से अमित कुमार व नरेंद्र दहिया मौजूद रहे।