फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जेल ड्यूटी और दो चिकित्सक छुट्टी पर रहे, वायरल बुखार के मरीजों का एक फिजिशियन के सहारे हुआ उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मौसम में आए बदलाव के दौरान रोजाना वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्घि हो रही है। नागरिक अस्पताल में शनिवार को बुखार के मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। एक फिजिशियन की जेल ड्यूटी व दो चिकित्सक के छुट्टी पर रहने के कारण एक ही फिजिशियन के सहारे मरीजों को उपचार मिल सका। शरीर में दर्द, कपकपी के साथ तेज बुखार लोगों की सेहत कमजोर कर रहा है। जिसके चलते रोजाना 7 से 9 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ रहा है। अस्पताल के मेडिकल वार्ड में 20 मरीज भर्ती है। मरीजों को तीन से पांच दिन तक भर्ती रखने के बाद छुट्टी दी जा रही है।
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सबसे अधिक वायरल बुखार, सर्दी व खांसी के मरीज आ रहे हैं। मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। ऐसे मौसम में खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अस्पताल खुलने से पहले ही मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। आम दिनों में प्रतिदिन करीब 150 बुखार से पीड़ित मरीज अस्पताल में आते थे, लेकिन अब अस्पताल में रोजाना 400 से अधिक बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। इसके अतिरिक्त सर्दी और खांसी के मरीज भी आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि 20 दिन से ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

कराह रहे थे लाइन में खड़े रोगी
शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे अमर उजाला टीम नागरिक अस्पताल पहुंची। यहां पर फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र राणा की ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई थी। चिकित्सक एक ही होने के कारण मरीज लाइन में खड़े होकर बुखार, शरीर दर्द से कराह रहे थे। इसके अलावा फिजिशियन डॉ.राकेश फोगाट जेल ड्यूटी पर गए हुए थे। वहीं डॉ. संदीप शर्मा व डॉ. सीमा सिंह शनिवार को छुट्टी पर थी। जिसके चलते अकेले ही डॉ. शैलेंद्र राणा पर मरीजों का उपचार करने की जिम्मेदारी रही। मरीजों की बढ़ रही भीड़ को देखते हुए दोपहर एक बजे के बाद जेल ड्यूटी से आने के बाद फिजिशियन डॉ. राकेश फोगाट को ओपीडी लगानी पड़ी।
अस्पताल में वायरल बुखार के 20 से ज्यादा मरीज भर्ती
अस्पताल के मेडिकल वार्ड में वायरल बुखार के 20 से ज्यादा मरीज भर्ती है। मरीजों को बेहतर उपचार मिले, इसको लेकर रक्त जांच भी कराई जा रही है। जिससे समय रहते वायरल बुखार पर नियंत्रण पाया जा सके। साथ ही मरीजों को भोजन नर्सिंग अधिकारी की देखरेख में दिया जा रहा है। वार्डों में भर्ती मरीजों को भोजन वितरण से पहले नर्सिंग अधिकारी से जांच कराई जा रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.अलंकृृता गेरा के बताया कि बदलते मौसम में सेहत का ख्याल रखें। जरा सी चूक बीमार बना सकती है। कोरोना कम हुआ है, मगर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। लिहाजा मास्क लगाकर निकलें। वायरल बुखार ठीक होने में 5 से 6 दिन लगते हैं।
वायरल बुखार के लक्षण
-नाक बहना और आंखों से पानी गिरना
-हल्का और तेज बुखार आना
-शरीर और जोड़ों में दर्द होना
-सिर में दर्द होना
बचाव के उपाय
- मौसम अनुसार पूरे कपड़े पहनें।
- ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें।
- बासी खाना न खाएं।
- चिकित्सक की सलाह पर ही दवा का सेवन करें।
- यदि किसी व्यक्ति को खांसी या जुकाम है तो उससे दूरी बनाकर रखें।
- खांसी-जुकाम होने पर गुनगुने पानी का सेवन करें और मास्क जरूर पहनें।
- बुखार के लक्षण हों तो तत्काल जांच कराएं।
ईएनटी की ओपीडी एक बजे लगी और चर्म रोग की ओपीडी बंद रही
अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप लाकड़ा की जेल ड्यूटी थी। शनिवार सुबह ईएनटी की ओपीडी बंद होने के कारण मरीजों को परेशानी हुई। दोपहर एक बजे के बाद ईएनटी की ओपीडी लग सकी। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंघल छुट्टी पर रहने के कारण उनकी ओपीडी बंद रही। जिससे चर्म रोग से पीड़ित मरीजों को अस्पताल से बिना उपचार कराए वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

वर्जन
मौसम में बदलाव होने के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। तीन सप्ताह से लगातार वायरल बुखार के मरीज अधिक आ रहे है। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा जा रहा है। फिजिशियन डॉ. राकेश फोगाट जेल ड्यूटी पर जाने व डॉ. संदीप शर्मा व डॉ. सीमा के छुट्टी पर रहने के कारण फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र राणा के सहारे बुखार के मरीजों का उपचार हो सका।
डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें