फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्कूल खुलने के बाद 45 दिन की उपचारात्मक शिक्षण योजना लागू होगी

Wed, 14 Jan 2026 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: 05: सोनीपत के खरखौदा स्थित बीईओ कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेने व
विज्ञापन
खरखौदा। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में मंगलवार को प्राथमिक शिक्षकों खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप राठी ने कहा कि वह मुख्य प्रशिक्षकों की ओर से बताई गई उपचारात्मक शिक्षण विधियों को गंभीरता से अपनाएं और छात्रों की शैक्षणिक प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम का अंतिम बैच था, जिसमें लगभग 40 शिक्षकों ने भाग लिया। पांच बैच में 220 अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया। दो दिवसीय प्रशिक्षण सितंबर व दिसंबर 2025 में कराई गई सेंसस ग्रुपिंग अभ्यास के परिणामों के आधार पर तैयार उपचारात्मक शिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से आयोजित किया था।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि सर्दी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने से मार्च तक 45 दिन की उपचारात्मक शिक्षण योजना लागू की जाएगी। इसके तहत कक्षा दूसरी और तीसरी के विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन 30-30 मिनट की हिंदी व गणित की विशेष कक्षाएं लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

इस दौरान अध्यापक छात्र प्रगति ट्रैकर भी भरेंगे, जिससे बच्चों की प्रगति का आकलन कर आगे की रणनीति बनाई जा सके। मुख्य प्रशिक्षक डाॅ. नवीन कुमार और राजेश कुमार ने अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें