फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वीना भारती के निधन के बाद परिवार ने कराया नेत्रदान

विज्ञापन
1093वीं नेत्रदाता वीना भारती। स्रोत : परिवार - फोटो : Archive
विज्ञापन
गोहाना। बहादुरगढ़ के बसंत विहार निवासी 66 वर्षीय वीना भारती के निधन के बाद उनके परिवार ने नेत्रदान कराकर मानव सेवा की मिसाल पेश की। वीना भारती कैंसर से पीड़ित थीं। परिवार की सहमति से आहुति संस्था के सहयोग से उनका नेत्रदान कराया गया।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों ने बताया कि इससे पहले उनके पति सुंदरलाल भारती भी नेत्रदान कर चुके हैं। वीना भारती के पिता रामलाल गगनेजा गोहाना के दूसरे नेत्रदाता थे, जबकि उनकी माता भागवंती गगनेजा गोहाना की पहली देहदाता थीं। उनके बड़े भाई सोमनाथ गगनेजा और भतीजी मीना रानी भी नेत्रदान कर चुके हैं। वीना भारती सहित इस परिवार में अब तक छह नेत्रदान हो चुके हैं।
नेत्रदान की प्रक्रिया श्रॉफ आई इंस्टीट्यूट दिल्ली के आई बैंक के टेक्नीशियन नरेंद्र लोहमोर ने पूरी करवाई। आहुति संस्था के सहयोग से यह 1093वां नेत्रदान रहा।
विज्ञापन

इस दौरान पुत्र राहुल भारती, पुत्रवधु प्रियंका भारती, पौत्र वेदांत और पौत्री जानवी सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं, बिमला गगनेजा, महेंद्र व सुनीता गगनेजा, राजेंद्र व सुमन गगनेजा, सुरेंद्र विश्वास व उषा गगनेजा तथा कमलजीत व कंचन गुलाटी ने भी परिवार का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें