फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जलधारा तपस्या पूरी होने पर विधायक ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन

Wed, 07 Jan 2026 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 40: सोनीपत के गांव खुबडू ​स्थित समक शाह ऋषि डेरे में शेड व चहारदीवारी का उद्घाटन करते विधा
विज्ञापन
गन्नौर। खुबड़ू गांव स्थित समक शाह ऋषि डेरा पवित्र स्थल पर महंत दीपक नाथ की 41 दिन से चल रही जलधारा तपस्या का मंगलवार को विधिवत समापन हो गया। समापन के मौके पर श्रद्धालुओं ने 351 मटकों से महंत दीपक नाथ का अभिषेक किया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह डेरे में हवन किया गया, जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना के साथ आहुतियां दी गईं। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए और विशाल भंडारा लगाया गया। इस दौरान जनहित अभियान फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें करीब 60 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक देवेंद्र कादियान ने डेरे में करीब 40 लाख रुपये से बने तीन शेड और चहारदीवारी का उद्घाटन किया। इस दौरान जनहित अभियान फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र हुड्डा, मंजीत, राजपाल फौजी, नरेंद्र यादव, अरुण त्यागी, गुरमेल, प्रवीन, प्रदीप, महिपाल, राजेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें