फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रमंडल खेलों के बाद ओलंपिक में भी दम दिखाएंगे हरियाणवी

Fri, 13 Feb 2026 05:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव माहरा में आयोजित प्रतियोगिता में कबड्डी ​खिलाड़ियों के साथ कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन
गोहाना। भाजपा सरकार ने खेल और खिलाड़ियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है। इसकी बदौलत आज राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणवी खिलाड़ियों का डंका बज रहा है। यह बात पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कही।
विज्ञापन

मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा गांव माहरा में महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 में गुजरात के अहमदाबाद में प्रस्तावित राष्ट्रमंडल खेलों में हमारे खिलाड़ी मजबूत प्रदर्शन करेंगे और इसे आगामी ओलंपिक में भी दोहराएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हरियाणा की खेल नीति और खिलाड़ियों की क्षमता की तारीफ कर रहे हैं और हमारी खेल नीति को अन्य राज्य अपना रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक में देश के 126 खिलाड़ियों ने भागीदारी की थी जिसमें 32 खिलाड़ियों हरियाणा के थे और सात पदक जीते थे।
विज्ञापन

ओलंपिक 2024 में देश ने छह पदक जीते जिसमें पांच पदक विजेता हरियाणा के थे। इस दौरान आचार्य विजयपाल, संत अमरदास, बाबा राजेश नाथ, गजेंद्र फौगाट, दीपक निवास हुड्डा, सुशील शास्त्री, सरपंच पवन मलिक, सतीश शास्त्री, जयभगवान शर्मा, दिलावर, सुनील भारद्वाज, रामनारायण, सोनू कुहाड़ भी उपस्थित रहे।
विकास कार्याें का उद्घाटन कर किया ब्राह्मण चौपाल का शिलान्यास

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने गांव माहरा में 40 लाख रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन और 12 लाख रुपये से बनने वाली ब्राह्मण चौपाल का शिलान्यास किया। उन्होंने कुम्हारों वाली चौपाल की चहारदीवारी, खेल स्टेडियम में शेड निर्माण, माहरा बस स्टैंड से पीडब्ल्यूडी रोड के साथ नाला निर्माण, कुरचंद वाले तालाब की चहारदीवारी का शुभारंभ किया। यही नहीं, गांव की खेल अकादमी की चहारदीवारी और शेड निर्माण की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें