फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ओल्ड डीसी रोड पर सीवर लाइन बिछाने के बाद धंसी मिट्टी, वाहन फंसे

Thu, 23 Jan 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 29: सोनीपत के ओल्ड डीसी रोड पर सीवर लाइन दबाने के बाद धंसी मिट्टी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। ओल्ड डीसी रोड पर 300 मीटर सीवर लाइन बिछाने का काम जारी है। सीवर लाइन बिछाने के बाद बुधवार को मिट्टी धंस गई। वहां से गुजर रहे कई वाहन मिट्टी में धंस गए। इससे लोगों को वाहन निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी भरवा दी गई।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से काफी समय से क्षतिग्रस्त सीवर लाइन को नए सिरे से बिछाया जा रहा है। 300 मीटर सीवर लाइन बिछाने के काम पर 20 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सीवर लाइन के क्षतिग्रस्त होने से मंदिर के पास गलियों में पारी भरा रहता था। इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए अब नई सीवर लाइन बिछाई जा रही है। नगर निगम की ओर से सीवर लाइन बिछाने के बाद गड्ढे को मिट्टी से भरा गया। बुधवार को अचानक मिट्टी धंसने लगी। वहां से गुजर रहे कई वाहन फंसकर खड़े रह गए। इससे ओल्ड डीसी रोड पर जाम लग गया। वहां से निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।





ओल्ड डीसी रोड पर 300 मीटर सीवर लाइन बिछाने का काम जारी है। जिस स्थान पर सीवर लाइन बिछा दी थी वहां पर मिट्टी भर दी थी। बुधवार को अचानक मिट्टी धंस गई थी। वहां पर और मिट्टी डलवाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सचिन राठी, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें