फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बुजुर्ग महिला की हत्या कर आरोपी बाहर से लगा गया था कुंडी

Tue, 26 May 2026 05:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: संतोष का फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। जटवाड़ा में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी बाहर के कुंडी लगा गया था। देर शाम बेटी का फोन नहीं लगने पर रिश्ते में भाभी घर पहुंची तो बाथरूम में ताई सास का शव पड़ा था। बुजुर्ग के हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था।

जटवाड़ा निवासी मुकेश ने सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनकी ताई सास संतोष देवी (65) घर में अकेली रहती थीं। रविवार तड़के वह सैर कर घर आ गई थीं। इसके बाद वह घर से बाहर दिखाई नहीं दीं।
विज्ञापन

देर शाम ताई सास की बेटी गांव ककरोई निवासी रेनू ने उनके पास कॉल कर कहा कि भाभी उनकी मां का मोबाइल बंद आ रहा है। संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस पर मुकेश अपनी ताई सास के घर पहुंची तो घर के बाहर से कुंडी लगी हुई थी। शक होने पर उन्होंने कुंडी खोलकर अंदर गईं तो बाथरूम में शव मिला।
उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। हत्या की जानकारी रात नौ बजे पुलिस को दी गई। पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। महिला के पति आनंद पहलवान का पहले ही निधन हो गया था। इकलौती बेटी रेनू की शादी हो चुकी है। संतोष अकेली रहती थीं।

सुबह ही हत्या करने का शक

आशंका है कि संतोष की हत्या रविवार सुबह की कर दी गई थी। बुजुर्ग सुबह ही घर के लिए दूध लेकर गई थीं। दूध का इस्तेमाल नहीं किया गया है। दूध फटा हुआ मिला है। वहीं, घर के दरवाजे के पास अखबार भी ऐसे ही पड़ा मिला है। उसे दरवाजा के पास से उठाया तक नहीं गया था। ऐसे में सुबह ही हत्या को अंजाम देने का शक है।
विज्ञापन

वर्जन

बुजुर्ग संतोष की हत्या के बाद भतीजे की बहू के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला की दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। मामले का जल्द ही पटाक्षेप किया जाएगा। -रविंद्र सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें