फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा दे युवती से कई बार किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर एक साल में कई बार दुष्कर्म करने व धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप हैं कि उसकी शादी के झूठे कागजात तैयार करवाकर आरोपी ने अपने घर में रखा। उसके परिजनों ने भी उसका साथ दिया। महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

युवती ने महिला थाना में दी शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती अंकित नाम के युवक से हुई। अंकित ने उसे शादी का झांसा दिया। उसके बाद उसे मिलने के लिए बुलाया। वह उसे मिलने के लिए चली गई। जहां उसे पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसने शादी करने को कहा तो आरोपी ने फर्जी कागजात तैयार करा लिए। वह उसके साथ करीब एक साल तक दुष्कर्म करता रहा।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस मामले में उसका पिता, मां गुड्डी व बहन भी आरोपी का पक्ष लेते रहे। दुष्कर्म करने के चलते वह छह माह की गर्भवती हो गई। उसे फर्जी कागजात की जानकारी मिली तो परिजनों को अवगत करवाया। इसके बाद महिला थाना पुलिस को बताया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें