फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चार माह बाद नागरिक अस्पताल को मिले नौ चिकित्सक

Tue, 22 Jul 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। चार माह बाद फिर से मरीजों के लिए राहत वाली खबर है। नागरिक अस्पताल में सरकार ने नौ नए चिकित्सकों की नियुक्ति की है। इससे पहले 29 मार्च को 17 चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए थे मगर 12 चिकित्सकों ने ही जॉइन किया था। इन चिकित्सकों को 28 जुलाई तक अस्पताल में जॉइन करना है। इससे नागरिक अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।
विज्ञापन


सरकार की ओर से अगस्त 2022 में 38 चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए थे। उसके बाद सरकार ने इसी साल मार्च 2024 में 34 चिकित्सकों की सूची जारी की थी। इनमें उपमंडल नागरिक अस्पताल खरखौदा में छह चिकित्सकों की नियुक्त की थी लेकिन अस्पताल में किसी भी चिकित्सक ने नियुक्ति नहीं पाई।
मुख्यालय से अप्रैल 2022 में चिकित्सकों के पद और बढ़ाने की मंजूरी मिली थी। वर्तमान में 200 से ज्यादा मरीज उपचार के लिए रोजाना अस्पताल आ रहे हैं। चिकित्सकों की कमी होने की वजह से पांच चिकित्सकों के सहारे ओपीडी चल रही है। अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के दो पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

अब सरकार ने नौ और चिकित्सक जिला अस्पताल को दिए हैं लेकिन सरकार ने पहली सूची की तरह इस बार भी किसी भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की नियुक्त नहीं की है। जिला अस्पताल में डॉ. अनुज लाकड़ा, डॉ. अंजलि, डाॅ. निशा, डॉ. जैसमीन छिल्लर, डॉ. हिमांशु शर्मा, डॉ. ऊर्वशी, डॉ. अंजलि देशवाल, डॉ. सूरज व डॉ. कोमल को नियुक्ति मिली है।
विज्ञापन



वर्जन
जिला नागरिक अस्पताल में सरकार ने नौ नए चिकित्सकों की नियुक्ति की है। नए चिकित्सकों को 28 जुलाई तक जॉइन करना है। -डॉ. ज्योत्सना, सिविल सर्जन, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें