फोटो 01- सोनीपत के सीआरए महाविद्यालय में एनआईपीएफपी टीम के सदस्यों, एनएसएस अधिकारियाें के साथ
सोनीपत। राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान (एनआईपीएफपी) की टीम ने शुक्रवार को सीआरए महाविद्यालय का दौरा किया। यह दौरा केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की तृतीय-पक्ष मूल्यांकन परियोजना के अंतर्गत रहा। टीम ने एनएसएस स्वयंसेवकों के अनुशासन की सराहना की। टीम के सदस्यों ने कार्यक्रम अधिकारियों को दिल्ली स्थित संस्थान में आमंत्रित भी किया।
राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार, विश्वविद्यालय एनएसएस समन्वयक प्रो. डॉ. सविता राठी ने बताया कि एनआईपीएफपी टीम ने उत्तर भारत के केवल दो संस्थानों का चयन किया है। इनमें एक सीआरए महाविद्यालय भी शामिल है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऊषा दहिया, डॉ. अभिमन्यु मलिक ने किया। टीम के निरीक्षण के दौरान चार महाविद्यालयों व तीन विद्यालयों के एनएसएस अधिकारी व स्वयंसेवक मौजूद रहे।