फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ई-रिक्शा चालक की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में

विज्ञापन
फोटो 19 : राजेंद्र (फाइल फोटो )
विज्ञापन
सोनीपत। थाना सेक्टर-27 क्षेत्र के गांव देवडू में ई-रिक्शा चालक की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके इसके अलावा वारदात में शामिल रहे एक नाबालिग को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम देवड़ू गांव में शराब ठेका के पास ई-रिक्शा चालक राजेंद्र पर गांव के ही गुलशाद सादा ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया था। नाजुक हालत में राजेंद्र को नागरिक अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया लेकिन राजेंद्र की जान नहीं बचाई जा सकी।
राजेंद्र के भाई राकेश ने थाना सेक्टर-27 में शिकायत दी कि बुधवार की शाम सवा सात बजे राजेंद्र गांव देवडू रोड पर ठेके के पास अपनी ई-रिक्शा लेकर गए थे। यहां पर उन्हें गुलशाद सादा व एक अन्य लड़का मिला। सादा ने पुरानी रंजिश को लेकर राजेंद्र से मारपीट की। मौजूद लोगों ने तब उन्हें बचा लिया।
विज्ञापन

रास्ते में आरोपियों ने शराब ठेके से करीब 50 कदम आगे राजेंद्र का रास्ता रोक लिया। चाबी पाना से आरोपियों ने राजेंद्र से सिर में कई वार किए। दूसरे लड़के ने ईटों से कई वार किए व लात मारी। राकेश ने बताया कि भी तब मौके पर पहुंच गए थे लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की।
राजेंद्र को मरणासन्न हालत में करने के बाद आरोपी भाग गए। रोहतक पीजीआई ले जाने तक राजेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। थाना सेक्टर-27 सोनीपत के प्रभारी निरीक्षक सवित कुमार ने बताया कि संलिप्त मुख्य आरोपी गांव देवडू निवासी गुलशाद उर्फ सादा को गिरफ्तार किया गया है।
एक नाबालिग को भी परिजनों की मौजूदगी में अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपी गुलशाद ने शराब पीने के बाद झगड़े में वारदात को अंजाम देने की बात कही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेशकर आरोपी गुलशाद को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है व अपचारी बालक को जुवेनाइल होम मधुबन भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें