फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विवाद में प्राॅपर्टी डीलर के घर के बाहर की हवाई फायरिंग

Thu, 16 May 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव गोपालपुर में बुधवार रात प्राॅपर्टी डीलर के घर के बाहर एक के बाद एक चली गोलियों से दहशत फैल गई। प्रॉपर्टी डीलर संदीप ने गांव के ही लोगों पर कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्हें डराने और दहशत फैलाने के लिए उसके घर के बाहर हवाई फायर करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर खरखौदा थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

गांव गोपालपुर निवासी संदीप ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर हैं। जमीन की खरीद-फरोख्त करते हैं। ऐसे में उनका गांव के ही अनिल के साथ रुपये के लेनदेन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है, जिसे लेकर उनकी उसके साथ कहासुनी भी हो चुकी है। संदीप का कहना है कि बुधवार रात करीब 10:30 बजे उन्हें घर के बाहर गली में गोली चलने की आवाज सुनाई दी, कुछ देर बाद ही फिर से एक गोली चली तो उन्होंने अपने घर का दरवाजा खोला और बाहर जाकर देखा।
बाहर गांव का ही आशीष हाथ में पिस्तौल लिए खड़ा था। उसके पास ही गांव का ही राजेश, वजीर, हैप्पी, अनिल और रोहतक जिले के गांव भैंसरु निवासी ललित खड़े थे। संदीप का कहना है कि इन सभी ने पैसों के लेनदेन को लेकर रंजिश रखते हुए दहशत फैलाने के लिए उनके घर के बाहर गोलियां चलाई हैं। संदीप का आरोप है कि आरोपियों ने जाते समय उन्हें धमकी भी दी है कि अगर पैसे नहीं दिए तो अगली बार उन्हें जान से मार देंगे। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची खरखौदा थाना पुलिस ने संदीप की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें