गांव नसीरपुर में दुकान के बाहर हवाई फायर करने के बाद दुकानदार से मारपीट कर तीन युवक 30000 रुपये छीन ले गए। दुकानदार ने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव नसीरपुर निवासी दीपक ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह रविवार रात को अपनी किराना की दुकान पर ग्राहकों को सामान दे रहा था। इसी दौरान गांव के इंद्रजीत के साथ दो अन्य युवक आए। युवकों ने दुकान के सामने हवाई फायर कर दिया। बाद में मारपीट कर उसकी दुकान के गल्ले से 30000 रुपये लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने इस दौरान धमकी भी दी। पीड़ित ने मामले की सूचना राई थाना पुलिस को दी। राई थाना पुलिस जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दुकानदार ने हवाई फायर कर व मारपीट के बाद 30000 रुपये छीनने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विवेक मलिक, थाना प्रभारी, राई।