फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कमिश्नर कोर्ट की सिटिंग शिफ्ट करने के विरोध में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम

Tue, 14 Oct 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। जिला बार एसोसिएशन सोनीपत ने कमिश्नर कोर्ट की सिटिंग शिफ्ट करने का विरोध शुरू कर दिया है। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। उनका कहना है कि वर्षों पुरानी परंपरा के तहत कमिश्नर सोनीपत कैंप ऑफिस आकर मामलों की सुनवाई करते थे जिसे स्थगित नहीं किया जाना चाहिए।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अनिल ढुल ने कहा कि सरकार को न्याय को सुलभ बनाने के लिए नए सब डिवीजन बनाकर न्यायालय खोलने के बजाय पुरानी परंपरा को बनाए रखना चाहिए। कोर्ट की सिटिंग बचाने के लिए पुरजोर प्रतिरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायिक कार्य नहीं करना उनके विरोध का प्रथम चरण है। एसोसिएशन ने सरकार से मांग की कि कमिश्नर कोर्ट की सिटिंग सोनीपत में ही होनी चाहिए। जिला बार एसोसिएशन के सचिव संदीप खरब ने कहा कि कल भी रोष जताएंगे।
सुनवाई की तारीख बढ़ी
उधर, कमिश्नर सोनीपत कोर्ट के जिन केसों की तारीख 9 अक्तूबर थी उन सभी की अगली तारीख 25 नवंबर लगा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें