फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से बचाने के लिए कंटूर मैप का सहारा लेगा प्रशासन

Fri, 27 May 2016 12:52 AM IST
सोनीपत ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
बैठक लेते उपायुक्त। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बाढ़ से बचाने के लिए उपायुक्त के. मकरंद पांडुरंग ने अधिकारियों को कंटूर मैप (रूपरेखा नक्शा) तैयार करने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि इस संबंध में सभी विभागों को अपनी-अपनी कवायद तेज करनी होगी। पांडुरंग आज अपने कैंप कार्यालय में बाढ़ बचाओ तैयारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उपमंडल अधिकारियों को उपमंडल स्तर पर बाढ़ बचाओ कार्यों की रूपरेखा तैयार करनी होगी जबकि अन्य राजस्व अधिकारी जिलास्तर पर ऐसी रूपरेखा तैयार करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को यमुना बंधे के अंदर आने वाली आबादी का भी पूरा ब्यौरा तैयार करने के निर्देश दिए ताकि आपात स्थिति में आसानी से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा सके।
विज्ञापन


पांडुरंग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पर्याप्त मात्रा में रेत के कट्टे उपलब्ध रखें ताकि यमुना नदी के कटाव की स्थिति में पानी पर काबू पाया जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यमुना के उन स्थानों पहचान  की जाए जहां से कटाव होने की आशंका रहती है। उन्होंने अधिकारियों बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के लिए भी निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों का निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए उन्होंने उपमंडल अधिकारियों को कहा कि वे चक्रवार तरीके से सड़कों का निरीक्षण करें ताकि बाढ़ की स्थिति में किसी भी तरह की परेशानी न हो। उपायुक्त ने सिंचाई विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आने वाली  ड्रेनों की भी सफाई करने के निर्देश दिए और कहा कि वे स्वयं बाढ़ बचाओ कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें