फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दुभेटा की अदिति श्योराण ने यूटीसीए टी-20 टूर्नामेंट में दिखाया दम

Mon, 06 Jul 2026 03:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : क्रिकेटर अदिति श्योराण।
विज्ञापन
गन्नौर। गांव दुभेटा की बेटी क्रिकेटर अदिति श्योराण ने यूटी क्रिकेट एसोसिएशन चंडीगढ़ की ओर से आयोजित अंडर-19 महिला टी-20 टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 25 जून से 3 जुलाई तक खेले गए टूर्नामेंट में प्लाजा जोन की टीम ने सभी मुकाबले जीतकर खिताब अपने नाम किया जिसमें ऑल राउंडर अदिति ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

अदिति ने चार मैचों में 98 रन बनाने के साथ छह विकेट भी हासिल किए। वह अपनी टीम की सबसे सफल गेंदबाज और बल्लेबाजी में दूसरे स्थान पर रहीं। बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्हें दो मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अंतिम मैच में उन्होंने ओपनर आयु बंसल के साथ 106 रनों की अविजित साझेदारी कर टीम को शानदार जीत दिलाई। टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन के आधार पर बीसीसीआई अंडर-19 महिला टी-20 प्रतियोगिता और यूटीसीए की महिला प्रीमियर लीग के लिए चयन की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें