फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजीपी आत्महत्या : दोषियों को सजा दिलाने की मांग

Sun, 12 Oct 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 25: एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले को लेकर गोहाना में बैठक करते दलित व पिछ - फोटो : samvad
विज्ञापन
गोहाना। दलित व पिछड़े समाज के प्रमुख लोगों ने एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले में दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। शनिवार को समता चौक के निकट वाल्मीकि आश्रम में हुई बैठक में समाज के लोगों ने कहा कि इस मामले में जो भी अधिकारी या व्यक्ति शामिल हैं, उसे सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद लोगों ने मांग की है कि जिन अधिकारियों के खिलाफ आरोप हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से पदों से हटाया जाए। समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। बैठक में प्रो. शमशेर भंडेरी ने कहा कि सरकार को निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और दोषियों को बक्शा नहीं जाना चाहिए।
नगर पार्षद जगदीश राय मदीना ने कहा कि एडीजीपी की आत्महत्या की घटना समाज के लिए बड़ी दुखदायक है और सरकार को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान सुरेश लाठ, रामू रामपाल वाल्मीकि, सरोज शामड़ी, राजबीर, जयप्रकाश, धर्मपाल अटकान, धुलाराम, सतबीर ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें