फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेल मंत्री मांडविया से जल्द सिंथेटिक ट्रैक बनाने की मांग

Sun, 12 Oct 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :26: सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई केंद्र में खिलाड़ियों से बातचीत करते केंद्रीय युवा मामले एव - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि देश खेलों में नया इतिहास लिख रहा है। देश आज हर खेल में अपनी मजबूत पहचान बना रहा और खेल महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं खिलाड़ियों ने खेल मंत्री के सामने साई केंद्र में सिंथेटिक ट्रैक को जल्द बनाने की मांग रखी।
विज्ञापन

वह शनिवार शाम को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़ में खिलाड़ियों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी बदलाव की असली ताकत हैं। सरकार हर स्तर पर खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने जिम, हॉस्टल, प्रशिक्षण मैदानों व अन्य खेल सुविधाओं का निरीक्षण कर कहा कि खिलाड़ी अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास को अपना मंत्र बनाएं और देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतने का लक्ष्य रखें। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में देश का पहला मोंडो ट्रैक (उच्च गुणवत्ता वाला, चोट लगने की संभावना कम करने वाला) दिया गया है।
विज्ञापन

यह उच्च गुणवत्ता वाला एथलेटिक्स ट्रैक है, जिसे विशेष रूप से एथलीटों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने और चोटों के जोखिम को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह दो-परत वाले वल्केनाइज्ड रबर (अधिक टिकाऊ, मजबूत व लचीला) से बना होता है।
उन्होंने ट्रैक देखने आने के लिए निमंत्रण दिया। वहीं केंद्र निदेशक डॉ. शिवम शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के मार्गदर्शन और प्रेरणा से हमारे खिलाड़ी व कोच नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।

फोटो :26: सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई केंद्र में खिलाड़ियों से बातचीत करते केंद्रीय युवा मामले एव- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें