सोनीपत। मेयर पद का चुनाव जीतने के बाद राजीव जैन ने कहा कि जिस तेजी से शहर की आबादी बढ़ रही है उसी हिसाब से इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहर में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एक विस्तृत प्लान तैयार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह जीत केवल भाजपा की नहीं बल्कि पूरे शहर की जनता और कार्यकर्ताओं की जीत है। चुनाव के दौरान जनता से किए गए सभी वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उनके पहले 100 दिन की प्राथमिकता शहर की प्रमुख समस्याओं पर काम करना रहेगा।
उन्होंने कहा कि 9 महीने में अधिक से अधिक काम करके लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश की थी और अब पांच वर्ष में इस भरोसे को और मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शहर में जलभराव, अतिक्रमण और पार्किंग जैसी समस्याओं के समाधान के लिए अलग से योजना बनाई जाएगी। निगम क्षेत्र में स्वच्छता, सुंदरता और मूलभूत सुविधाओं को लेकर तेजी से काम होगा।
फोटो :: सोनीपत के मोहाना स्थित बिट्स संस्थान में मेयर चुनाव जीतने के बाद प्रमाण पत्र प्राप्त कर