फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मेंटेनेंस चार्ज के साथ जोड़कर लिया जा रहा अतिरिक्त बिजली बिल

Thu, 11 Sep 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14: सोनीपत के बिजली निगम कार्यालय में लगे दरबार में सुनवाई करते सीजीआरएफ के चेयरमैन योगराज
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली स्थित ऊषा टावर सोसाइटी के रेजिडेंट्स ने मंगलवार को बिजली दरबार में मेंटेनेंस चार्ज के साथ अतिरिक्त बिजली बिल लेने की शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि बिना वजह उनसे ज्यादा बिल लिया जा रहा है। इस पर उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआरएफ) के चेयरमैन योगराज ने शिकायत दर्ज करके जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कबीरपुर स्थित बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में बुधवार को सीजीआरफ की तरफ से बिजली दरबार लगाया गया। सीजीआरफ के चेयरमैन योगराज की अध्यक्षता में लगाए गए दरबार में आठ पुरानी शिकायतों में से चार का मौके पर निपटारा किया गया। साथ ही तीन नई शिकायत दर्ज की गई। ऊषा टावर सोसाइटी के रेजिडेंट्स का आरोप है कि बिल्डर की तरफ से मनमाने तरीके से ज्यादा राशि के बिजली बिल वसूले जा रहे है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय अधिकारियों को शिकायत करने पर उनकी सुनवाई नहीं हो पाई है। इस पर चेयरमैन योगराज ने जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। वहीं, गन्नाैर क्षेत्र से एक उपभोक्ता शिकायत लेकर पहुंचा। उनका कहना था कि उनसे करीब आठ लाख रुपये अतिरिक्त राशि का बिल लिया गया है। इस पर चेयरमैन ने संबंधित उपमंडल अधिकारी से उसकी समस्या का समाधान कराने की बात कही। इस दौरान उनके साथ अमोलक सिंह संधू, तरुण कुमार गुप्ता और सत्यपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें