फोटो 17: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करते अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, साथ में सिवि
- फोटो : अमर उजाला
सोनीपत। अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों के लिए उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में मरीजों से बात कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली।
अतिरिक्त उपायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों को समय पर उपचार, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए और इसके लिए चिकित्सकों व स्टाफ को पूरी जिम्मेदारी से कार्य करना होगा।
अतिरिक्त उपायुक्त ने ओपीडी, आपातकालीन कक्ष और दवा वितरण काउंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, लैब और सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शनिवार को पंचकूला में मुख्यमंत्री द्वारा ली जाने वाली अधिकारियों की बैठक बारे में भी चर्चा की। उनके साथ सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिन्नी लांबा, डॉ. संदीप लठवाल, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता पंकज गौड़ व उपमंडल अभियंता दिलबाग मेहरा भी मौजूद रहे।