फोटो : सोनीपत शहर में मशाल जुलूस निकालते हुए गांधी चौक पर जाते बिजली कर्मचारी। स्रोत: यूनियन
सोनीपत। एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले बिजली कर्मचारियों ने सोमवार शाम को सेक्टर-14 स्थित मॉडल टाउन सब डिवीजन कार्यालय में एकत्रित होने के बाद गांधी चौक तक मशाल जुलूस निकाला। सरकार की नीतियों के खिलाफ काली होली मनाकर अपना विरोध दर्ज कराया। सिटी यूनिट प्रधान सतीश चहल व सब यूनिट प्रधान राजेश शर्मा ने कर्मचारियों के हितों से जुड़ी मांगों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। समान काम-समान वेतन की नीति लागू की जाए। पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। आरटीएस जैसे नियमों और ऑनलाइन तबादला नीति वापस की जाए। संवाद