फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जून से पहले धान की रोपाई करने पर तीन किसानों पर कार्रवाई , 13 हजार का जुर्माना लगाया

विज्ञापन
गांव बरोणा में खेतों की जांच करने पहुंचे खंड कृषि अधिकारी डॉ. रविंद्र दहिया व सुपरवाइजर। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सरकार के आदेश के बावजूद 15 जून से पहले धान की रोपाई करने वाले तीन किसानों के खिलाफ कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। खंड कृषि अधिकारी डॉ. रविंद्र दहिया ने खेतों का निरीक्षण करने के बाद यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

डॉ. रविंद्र दहिया ने बताया कि सरकार की तरफ से जल संरक्षण के मद्देनजर 15 जून तक किसानों को धान की रोपाई नहीं करने के लिए कहा गया था। जिसकी अवहेलना करने पर जुर्माने का प्रावधान किया गया था। ऐसे में उन्हें सूचना मिली थी कि बरोणा गांव के कुछ किसानों ने 15 जून से पहले धान की रोपाई करके सरकार के आदेशों की अवहेलना की है। जिस पर उन्होंने कृषि विकास अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा, सुपरवाइजर रघुराज दहिया, सुपरवाइजर विकास चौधरी के साथ मौके की जांच की तो पाया कि किसान चांद वीर व कृष्ण ने मिलकर ढाई एकड़ और जितेंद्र ने 6 कनाल भूमि पर धान की रोपाई की हुई है। जिस पर चांदवीर, कृष्ण पर दस हजार व जितेंद्र पर तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। डॉ. रविंद्र दहिया का कहना है कि सरकार व विभाग के आदेशों की अनदेखी करने पर भविष्य में भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें