फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: शिक्षा विभाग ने बिना मान्यता के संचालित किए जा रहे तीन स्कूल कराए बंद

Fri, 21 Feb 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे निजी विद्यालयों पर शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान तीन स्कूलों को बिना मान्यता पाए संचालित होने के कारण तुरंत बंद करवा दिया।
विज्ञापन

कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी आजाद सिंह दहिया की ओर से गठित टीम ने पांची जाटान स्थित ग्लूमिंग बर्ड स्कूल, लिटल स्टेप स्कूल और पुरखास स्थित सीएससी बाल विद्यालय का निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्कूल संचालक मान्यता से संबंधित कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इससे यह स्पष्ट हुआ कि यह विद्यालय अवैध रूप से संचालित हो रहे थे। कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी ने इस लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की और तीनों स्कूलों को तुरंत बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना मान्यता संचालित स्कूल न केवल शिक्षा नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि छात्रों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। शिक्षा विभाग ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करेगा और आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा।


अभिभावक अपने बच्चों के प्रवेश से पहले स्कूल की मान्यता की जांच अवश्य करें, ताकि बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो। बिना मान्यता संचालित किए जा रहे स्कूल पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आजाद दहिया, खंड शिक्षा अधिकारी, गन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें