फोटो 38: सोनीपत शहर में चलाए गए अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाते निगम कर्मी। स्रोत: नगर निगम
- फोटो : rajori news
सोनीपत। यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू चलाने व आमजन को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम के सहयोग से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया।
इस दौरान तिरंगा चौक व ककरोई रोड पर दुकानों के बाहर सामान और सड़क पर रेहड़ी व अवैध पार्किंग आदि के अतिक्रमण को हटवाने के लिए विशेष अभियान चलाया।
नगर निगम व पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए दुकानदारों व रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों व अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों के मालिकों में हड़कंप मच गया। सभी ने निर्धारित सीमा से बाहर किए अतिक्रमण को समेटना शुरू कर दिया। दुकानों के बाहर अवैध रूप से रखे सामान को हटवाया गया और सड़क के पास लगी रेहड़ियों को हटवाया गया।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
दुकानदारों, व्यापारियों, रेहड़ी-फड़ी वालों तथा वाहन चालकों से भी अपील की कि ट्रैफिक व्यवस्था को बनाने में सहयोग करें। जल्द ही सड़कों पर बिना पार्किंग के वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऑटो चालकों को निर्देश दिए कि वह अपने ऑटो निर्धारित स्थान पर ही खड़े करें।