फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन के पहिये के नीचे आने से एक की मौत

विज्ञापन
acident
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। गांव जवाहरा में रविवार रात को असंध के एक युवक की कंबाइन मशीन के पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के फूफा की शिकायत पर कंबाइन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

करनाल के असंध स्थित कबीर बस्ती निवासी पंकज के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने दो छोटे भाइयों-मोनू और विक्की के साथ फूफा रामनिवास के घर रह रहा था। रामनिवास भी असंध में ही वार्ड 9 में रहता है। पंकज गांव खांडा खेड़ी निवासी गुरप्रीत की कंबाइन पर हेल्पर की नौकरी करता था। गुरप्रीत ने रामनिवास को फोन कर बताया कि पंकज की कंबाइन के पहिये के नीचे आने से सिर में चोट लगने से मौत हो गई है। यह हादसा रविवार की रात को हुआ। सोमवार को मृतक के फूफा रामनिवास व अन्य परिजन गोहाना के सामान्य अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रामनिवास की शिकायत पर कंबाइन के चालक शेर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें