फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेक्चरर पत्नी की हत्या का आरोपी एसडीओ गिरफ्तार

विज्ञापन
लेक्चरर पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार एसडीओ पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। शहर की आनंद कालोनी में लेक्चरर पत्नी की फंदे पर लटकाकर हत्या करने के आरोप में बिजली निगम के एसडीओ अश्वनी धनखड़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कहा है कि वह करनाल गया था, लौटकर आने पर पत्नी के फंदे पर लटकने की सूचना मिली थी। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश करेगी। हत्या के मामले में एसडीओ समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या, दहेज प्रताड़ना व षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में अभी भी बिसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

विदित रहे कि ओल्ड डीसी रोड स्थित आनंद कालोनी में रहने वाले बिजली निगम के एसडीओ अश्विनी धनखड़ की पत्नी सुमन (32) का शव शुक्रवार रात को फंदे पर लटका मिला था। सुमन खरखौदा के स्कूल में गणित की लेक्चरर थी। जींद के गांव पांडू पिंडारा निवासी सुमन के पिता रिटायर्ड तहसीलदार जयवीर सिंह ने उसकी बेटी की हत्या का केस दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि बेटी की आठ साल पहले शादी करने के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। सुमन के बताने पर ससुराल पक्ष को कई बार समझाया भी था मगर वह नहीं माने थे। उनकी बेटी को अक्सर काले रंग को लेकर ताने भी दिए जाते थे। उसका पति उसे तलाक ले लेने को कहता था। ताकि वह दूसरी शादी कर सके। उसकी बेटी ने पति के किसी अन्य महिला संग संबंधों की जानकारी भी दी थी। बाद में शुक्रवार की रात उन्हें सूचना मिली थी की सुमन ने आत्महत्या कर ली है। उसकी बेटी के शरीर पर चोट के निशान भी थे। पुलिस ने मामले में अश्विनी समेत छह के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था।
मामले में कार्रवाई करते हुए एसआई शमशेर सिंह की टीम ने आरोपी एसडीओ अश्विनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे सोमवार को अदालत में पेश करेगी। पुलिस का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने खुद को करनाल में होने की बात कही है। उसका कहना है कि उसे बाद में पत्नी के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस मामले में अभी बिसरा रिपोर्ट व पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिससे मौत के असल कारणों से पर्दा उठ सके। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले की सच्चाई को सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
लेक्चरर पत्नी की हत्या के आरोपी एसडीओ को गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने करनाल में होने की बात कही है। मामले में बिसरा रिपोर्ट का भी इंतजार है। जिससे मौत के असल कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन

शमशेर सिंह, जांच अधिकारी, सिविल लाइन थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें