फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मृत पूर्व बीडीपीओ के खाते से लाखों रुपये निकालने का आरोप

Thu, 22 Jan 2026 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बारोटा गांव निवासी पूर्व बीडीपीओ श्रीपाल के निधन के बाद उनके बैंक खाते में आई लाखों रुपये की मुआवजा राशि के साथ कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। कुंडली थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर श्रीपाल के परिजन और संबंधित बैंक के मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


श्रीपाल के पोते कपिल ने अदालत में याचिका दायर कर बताया था कि उनके दादा के नाम से बैंक में खाता संचालित था। एक परिजन को नामिनी बनाया गया था। कपिल के अनुसार परिवार की भूमि केएमपी परियोजना के तहत अधिग्रहित हुई थी।
उन्होंने बताया कि मुआवजे के रूप में वर्ष 2022 और 2023 में एचएसआईआईडीसी की तरफ से करीब 51 लाख रुपये दादा के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। याचिका में आरोप लगाया गया कि नामिनी बनाए गए परिजन ने बैंक मैनेजर के साथ मिलीभगत कर पूरी राशि निकाल ली। आरोप है कि उसमें से कुछ रकम सदस्यों के खातों में भेजी।
विज्ञापन


इसके साथ ही याचिकाकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि दादा की मृत्यु के करीब सात माह बाद तक उनकी पेंशन की राशि भी खाते से निकाली जाती रही। इन तथ्यों को आधार बनाकर कपिल ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें