सोनीपत। अधिवक्ता देवेंद्र गौतम ने पुलिस आयुक्त को शिकायत पत्र सौंपकर खुद को पुलिसकर्मी बताकर व्हाट्सएप कॉल कर धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 6 फरवरी को एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मी बताकर फ्लैक्स वाले के पैसे दिलाने के नाम पर दबाव बनाया। इसकी शिकायत 9 फरवरी को कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी और 16 फरवरी को पुलिस आयुक्त कार्यालय में दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। संवाद