फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Oct 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मोहाना में वृद्धाश्रम के पास साइकिल का खेल देखने गए युवक की पुरानी रंजिश में छह गोलियां मारकर और चाकू से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोप को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दीपक कुमार है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


गांव मोहाना निवासी बलबीर सिंह ने 29 सितंबर को मोहाना थाना पुलिस को बताया था कि उनका बेटा आनंद (32) गांव के वृद्धाश्रम के पास साइकिल का खेल देखने के लिए गया था। रात दस बजे गांव के रोहताश ने उन्हें जानकारी दी कि गांव के दीपक उर्फ मठोरी, दीपक कुमार, सागर, लक्ष्य, अमन व संदीप ने उनके बेटे की गोलियां मारकर व चाकू से हमला कर हत्या कर दी है। बेटे की हत्या कुलदीप ने षड्यंत्र रचकर कराई है। हत्या की वारदात पांच साल पहले गांव में हुई तीन मौत की रंजिश में किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल की टीम ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें