फोटो :27: सोनीपत सेक्टर 27 पुलिस की गिरफ्त में लूट का आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
सोनीपत। युवक से रुपयों से भरा बैग लूटकर भागने के मामले में पुलिस ने तारा नगर निवासी आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटे गए पौने पांच लाख रुपये में से 19 हजार बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
22 अक्तूबर को रामनगर निवासी सचिन ने थाना सेक्टर-2 में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह पिट्ठू बैग में 4 लाख 70 हजार रुपये लेकर पुरानी गड़ी खरीदने जा रहे थे। उनके दोस्त मोहित व देव साथ में थे। वह देव की गाड़ी से बहालगढ़ जा रहे थे।
सचिन ने बताया कि गांव फाजिलपुर के अड्डे पर सिगरेट व कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए गाड़ी रोक दी। रुपयों से भरा बैग लेकर वह उतरा ही था कि एक सफेद रंग की गाड़ी रायपुर की तरफ से आई। गाड़ी से एक मोटा युवक उतरा और उनका बैग छीन लिया।
थाना सेक्टर-27 सोनीपत की अनुसंधान टीम ने आरोपियों की खोजबीन करते हुए आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से घटना में प्रयुक्त कार और छीने गए रुपये में से 19 हजार बरामद किए गए हैं।