गांव गोरड़ निवासी आनंद ने 8 मार्च 2021 को खरखौदा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह किसी काम से खरखौदा आया हुआ था। काम खत्म कर वापस घर जाते समय उसका साथी सुखविंद्र मिल गया। जिसके साथ वह अपनी कार लेकर घर जा रहा था।
खरखौदा में करीब ढाई साल पहले गांव सिसाना में कार चालक व उसके साथी से लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोपी को खरखौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी रोहतक के समचाना निवासी सुमित है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
गांव गोरड़ निवासी आनंद ने 8 मार्च 2021 को खरखौदा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह किसी काम से खरखौदा आया हुआ था। काम खत्म कर वापस घर जाते समय उसका साथी सुखविंद्र मिल गया। जिसके साथ वह अपनी कार लेकर घर जा रहा था। सिसाना पहुंचकर वह लघुशंका के लिए रुक गए। इस दौरान एक कार में चार लड़के आए जिनमें एक लड़के ने पिस्तौल तान दी और दूसरे लड़के ने उसका आधार कार्ड, गाड़ी की आरसी, दो एटीएम, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिए।
जबकि दो अन्य लड़कों ने सुखविंद्र को गाड़ी से नीचे उतारकर उसका भी पर्स छीनने के साथ ही तीन मोबाइल व कार भी छीनकर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने लूट की इस वारदात में शामिल एक आरोपी मुरथल निवासी मोहित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब इस वारदात में एक अन्य आरोपी सुमित को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाकर उन्हें भी काबू किया जा सके।