सोनीपत। राई थाना पुलिस ने किशोरी को अगवा करके दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांव ककड़ीपुर निवासी मोनू है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश फिलहाल राई थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने 7 मई को शिकायत दी थी कि 6 मई को उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। जब वह शाम को घर आई तो उनकी बेटी घर पर नहीं थी। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस ने करीब तीन सप्ताह बाद किशोरी को बरामद कर लिया गया था। उसके अदालत में बयान दर्ज किए गए थे। बाद में दुष्कर्म की धारा जोड़ी गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।